फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी के होटल में युवती की मौत मामले में युवक पर दुराचार और हत्या का केस

चिंतपूर्णी के होटल में युवती की मौत मामले में युवक पर दुराचार और हत्या का केस

Fri, 29 Jun 2018 10:27 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी के होटल में युवती की मौत मामले में युवक पर दुराचार और हत्या का केस

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के एक होटल में 22 साल की युवती की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। बंगा पंजाब से आए लड़की के परिजनों ने लड़के पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उनकी लड़की बिल्कुल ठीक थी। लड़के ने कुछ खिलाकर उनकी बेटी को मार डाला। देहरा पुलिस ने मृतका का टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

देहरा थाना प्रभारी कुलदीप पठानिया ने बताया कि लड़की की मौत के बाद मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया था। परिजन शुक्रवार को देहरा थाना पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि लड़की सेकंड ईयर में कॉलेज में पढ़ती थी जबकि लड़का प्राइवेट जॉब करता है। कुछ महीने पहले ही लड़की की मां का ऑपरेशन हुआ था इस दौरान उक्त लड़के की लड़की के साथ दोस्ती हो गई।
विज्ञापन


लड़के का घर लड़की के घर से पांच-छह किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस ने बताया कि वीरवार को लड़की के कॉलेज में एनएसएस का कैंप था जहां से लड़का उसको चिंतपूर्णी ले आया और ठहरने के लिए एक होटल में कमरा ले लिया। कुछ घंटों बाद लड़की की तबीयत बिगड़ने से इसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले लड़की ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के परिवार वालों ने लड़के पर उनकी लड़की को कुछ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी देहरा कुलदीप पठानिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed