{"_id":"5b23a42d4f1c1b5d748b4f63","slug":"191529062445-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियाना स्टोर से 138 बोतल शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करियाना स्टोर से 138 बोतल शराब बरामद
Updated Fri, 15 Jun 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराना स्टोर से 138 बोतल शराब पकड़ी
डोहगी स्थित दुकान में पुलिस ने दी दबिश, पुलिस जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत डोहगी में पुलिस ने किराना स्टोर से 138 बोतल शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना पर डोहगी स्थित किराना की दुकान में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकानदार दिनेश कुमार पिछले काफी समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। जब पुलिस ने जगह पर छापेमारी की तो पुलिस ने 11 पेटी संतरा देसी शराब और छह बोतल अंग्रेजी बरामद की। दुकानदार कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। बंगाणा थाना के पुलिस निरीक्षक प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि किराना की दुकान चलाने वाले दिनेश कुमार ने दुकान के ऊपर वाला कमरा भी किराये पर ले रखा था, जहां से वो अकसर अवैध तरीके से शराब का कारोबार करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।