{"_id":"5aedddfa4f1c1b9f098b851b","slug":"191525538298-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनोली में आग से दो पशुशालाएं राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गनोली में आग से दो पशुशालाएं राख
Updated Sat, 05 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
हरोली क्षेत्र के नगनोली गांव में आग से दो पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में पीड़ित परिवारों का करीब दो लाख का नुकसान आंका जा रहा है। सूचना मिलने के बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगनोली के सुदेश कुमारी के मकान में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने साथ लगते सुरेंद्र के मकान को भी चपेट में ले लिया। मकान में आग देख परिवार से सभी सदस्यों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन यह नाकाफी रहा। मामले की सूचना अग्निशमन केंद्र को दी गई। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया। आग लगने से दोनों पशुशालाओं में रखा जरूरी और कीमती सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में पीड़ित सुरेंद्र सिंह का करीब एक लाख और सुदेश कुमारी का करीब 80 हजार का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन