फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   होटल में कमरा लेने के बहाने चोरी की वारदात

होटल में कमरा लेने के बहाने चोरी की वारदात

Sat, 04 Nov 2017 11:45 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
होटल में कमरा लेने के बहाने चोरी की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
शहर के एक निजी होटल में एक अज्ञात शातिर गिरोह ने कमरा किराए पर लेने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोरी की घटना में शातिरों ने होटल के अलग-अलग कमरों में लगी आठ एलईडी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शहर में इस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम देने का पहला मामला सामने आया है। इससे होटल मालिकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार ऊना स्थित एक निजी होटल में एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ कमरा किराए पर लेने के बहाने आया। कमरे के लिए पहचान पत्र जमा करवाया। होटल मालिक ने पहचान पत्र को जमा कर व्यक्ति को होटल में कमरा दे दिया। शातिरों ने देर रात को होटल में तैनात स्टाफ पर कोई नशीले पदार्थ का स्प्रे कर होटल में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जब सुबह सब उठे तो उनको चोरी की वारदात का पता चला।
विज्ञापन


चोरी की सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी रिकार्ड हो गई है। कैमरों की गुणवत्ता न होने के चलते आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने जो पहचान पत्र होटल मालिक के पास जमा करवाया था, वह भी जाली निकला। उसे देख होटल मालिक के भी होश उड़ गए। होटल मालिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसके होटल से लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। इसमें हर कमरे से एलईडी को चोरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed