{"_id":"59c2ad1d4f1c1b20688b5a34","slug":"191505930525-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से बाइक लूटकर भागे शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से बाइक लूटकर भागे शातिर
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। चताड़ा मोड़ पर तीन अज्ञात बाइकसवार युवक एक अन्य युवक की बाइक लूट कर भाग गए। लुटरे युवक बाइक के साथ पीड़ित का मोबाइल, पर्स, नकदी सहित अन्य कीमती सामान भी लेकर गए। इस संबंध में ऊना थाना ने जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार चताड़ा निवासी नीतिश खन्ना टाहलीवाल की औद्योगिक इकाई में काम करता है। वह मंगलवार देर रात करीब साढ़े दस बजे याम्हा एफजेड एचपी 20 ई 2949 बाइक पर ड्यूटी देकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तीन बाइक सवार युवक उसका पीछा करने लगे। चताड़ा खड्ड के पास पीछे से आ रहे युवकों ने उस पर हमला बोल कर दिया। अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद तेजधार हथियारों से हमला किया। हेलमेट होने की वजह से वह बच गया। इसके बाद उन लुटेरों ने उसके शरीर पर दांत गाड़ दिए। इससे वह घायल हो गया। लुटेरे वहां से उसकी बाइक, पर्स, एटीएम, नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार होने में सफल हो गए। किसी तरह नीतीश नजदीक वाले घर में पहुंचा जहां लोगों को आप बीती सुनाई। लोगों ने पीड़ित के परिजनों एवं पुलिस को सूचित किया। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी मदन कौशल ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। एएसपी मदन कौशल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुुटेज भी खंगाली जा रही है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन