फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   श्रद्धालुओं से भरा ट्रेक्टर पलटा, एक की मौत

श्रद्धालुओं से भरा ट्रेक्टर पलटा, एक की मौत

Mon, 31 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरा ट्रेक्टर पलटा, एक की मौत
ऊना। बसोली के पास पीरनिगाह से माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि सात बच्चों सहित 21 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से ट्रैक्टर चालक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। मृतक युवक की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र बहाल सिंह निवासी जिला संगरूर पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला संगरूर पंजाब से श्रद्धालुओं का एक जत्था रविवार शाम को पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने पहुंचा था। सोमवार सुबह माथा टेककर श्रद्धालु टैक्ट्रर ट्राली से वापस घर जा रहे थे। बसोली की उतराई उतरते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि 21 घायल हो गए। सभी घायलों को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार ऊना राजकुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बताया कि बसोली के पटवारी हादसे को लेकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। घायलों को हर संभव सहायता दी जाएगी। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


घायलों की सूची
हादसे में गुरप्रीत (22) पुत्र बलविंद्र सिंह, बंदू सिंह (25) पुत्र लाल सिंह, कर्मजीत कौर (60) पत्नी अजमेर सिंह, रानी पत्नी गुरमेल सिंह, जसप्रीत सिंह (9) पुत्र जसविंद्र सिंह, किरन कौर (23) पुत्री अजमेर सिंह, मनजीत कौर (40) पत्नी जसविंद्र सिंह, चरणजीत कौर (24) पत्नी बूटा सिंह, मनप्रीत कौर (14) पुत्री राम सिंह, बहादुर सिंह (20) पुत्र कृष्ण सिंह, मनप्रीत सिंह (19) पुत्री हरवंस सिंह, कुलविंद्र सिंह पुत्र (40) पुत्र चेतू सिंह, कुलविंद्र सिंह (24) पुत्र बलदेव सिंह, अमृत (13) पुत्र टैहला सिंह, गुरप्रीत सिंह (10) पुत्र जसवीर सिंह, लाड़ी (21) पुत्र भालू सिंह, भीम सिंह (56) पुत्र शेर सिंह, गुरध्यान सिंह (19) पुत्र जोग सिंह व परमजीत कौर (40) पत्नी हरनेक सिंह सभी निवासी संगरूर जिला पंजाब के निवासी हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर चालक लक्खी (25) पुत्र विकर सिंह निवासी संगरूर घायल हैं। इसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 21 घायल
बसोली के पास हादसा, पीरनिगाह से माथा टेककर लौट रहे थे श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed