फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल

भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल

Wed, 14 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, सात लोग घायल
विज्ञापन

लोअर पंजावर में खूब चले हथियार, एक गंभीर हालत में पीजीआई रेफर
घायलों का ऊना अस्पताल में चल रहा उपचार
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आगामी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पंजावर (ऊना)। लोअर पंजावर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष के लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। एक महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात में कुछ पंजाब के लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक बुधवार दोपहर को लोअर पंजावर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। मारपीट में एक महिला समेत सात व्यक्ति घायल हो गए। मारपीट में लोअर पंजावर निवासी महिंद्र पाल, अमरजीत, राजेश, सीमा देवी व अभिषेक सहित अन्य दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। अमरजीत को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उधर, थाना प्रभारी हरोली रमन चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed