{"_id":"5b75b3b442c7925a996e533f","slug":"181534440372-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में तीन युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में तीन युवक घायल
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bike Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। अंब के दियाड़ा और बहडाला में दो सड़क हादसों में तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।
दियाड़ा निवासी वीरेंद्र और संजय कुमार बुधवार रात शादी समारोह से करीब 12 बजे बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी बची ऊना की तरफ से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों युवक घायल गए। कार चालक मौके पर से फरार हो गया। लोगों ने युवकों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने कार का पीछा करते हुए चालक को चौकी मन्यार में धर दबोचा। उधर, बहडाला में पेश आए हादसे में सड़क किनारे जा रहे बहडाला निवासी संजीव कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में संजीव कुमार बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों हादसों के संबंध में केस दर्ज कर जांच शरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन