फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 21 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Bike Accident

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती झलेड़ा गांव में तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह निवासी रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा मृतक सेना में कार्यरत था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद से वाहन चालक मौके से फरार चल रहा है।


पुलिस के अनुसार गुरजीत निवासी रोपड़ पंजाब बाइक पर सवार होकर पठानकोट से वापस घर लौट रहा था। शनिवार रात झलेड़ा के समीप उसे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गुरजीत को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed