फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   245 ग्राम चरस व 81 ग्राम हेरोइन बरामद

245 ग्राम चरस व 81 ग्राम हेरोइन बरामद

Sat, 23 Dec 2017 11:04 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
245 ग्राम चरस व 81 ग्राम हेरोइन बरामद

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

लठियाणी/ऊना।
नशे के खिलाफ पुलिस अभियान की कड़ी में उपमंडल बंगाणा के भलेती में पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 245 ग्राम चरस बरामद की गई है। टक्का रोड एक व्यक्ति को 81 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बंगाणा पुलिस थाना के एएसआई बलदेव राज अपनी टीम के साथ शुक्रवार को रात के समय गश्त और नाकेबंदी कर भलेती में मौजूद थे तो दो बाइक सवार युवकों को रोककर चेक करने पर दोनों युवकों के कब्जे से 245 ग्राम चरस बरामद की है। चरस के साथ पकड़े दोनों आरोपियों की पहचान राजेश कुमार और विजय दोनों निवासी वार्ड नंबर-3 प्रताप नगर हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


टक्का रोड पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने 81 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। रात्रि के दौरान पुलिस ने टक्का रोड पर नाका लगाया हुआ था।एक व्यक्ति कोटला खुर्द की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली जिसके पास से करीब 81 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने अमित निवासी हंबोली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किए है। इनके खिलाफ मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed