फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बस स्टैंड में व्यक्ति की संदिग्ध मौत

बस स्टैंड में व्यक्ति की संदिग्ध मौत

Sun, 16 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड में व्यक्ति की संदिग्ध मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। स्थानीय बस स्टैंड में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगिंद्र निवासी मुकेरियां पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को बस स्टैंड के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने व्यक्ति को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत न होने पर ट्रैफिक पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर व्यक्ति की पहचान जोगिंद्र निवासी मुकेरियां के रूप में की गई, जिसकी सूचना परिजनों को दे दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से ऊना बस स्टैंड के समीप घूम रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि व्यक्ति की मौत नशे के अधिक सेवन से हुई है। हालांकि व्यक्ति की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उधर, एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed