फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बादल को सोते हुए निगल गई झुग्गी की आग

बादल को सोते हुए निगल गई झुग्गी की आग

Mon, 06 May 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बादल को सोते हुए निगल गई झुग्गी की आग
अमन वर्मा
विज्ञापन

ऊना। झुग्गियों की आग ने एक और मासूम को मौत की नींद सुला दिया है। प्रारब्ध का खेल ऐसा था कि मासूम बादल को झुग्गी की आग सोते-सोते ही सुला गई। इससे पहले बाथड़ी में भी चार वर्षीय बच्ची झुग्गियों की आग में जिंदा जल गई थी। अब पंडोगा में भी एक घर का चिराग बुझ गया।

एक सप्ताह के भीतर ही हरोली विधानसभा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली दूसरी घटना से क्षेत्र में मातम छा गया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर आग लगने के कारणों की तलाश की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि झुग्गियों के भीतर चूल्हों में दबी आग इस तांडव का कारण बन रही है। मलाहत में भी सोमवार को इसी वजह से आठ झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इससे दर्जनों प्रवासी मजदूर बेघर हो गए। आग लगने की घटना के दौरान झुग्गियों में रहने वाले प्रवासी गेहूं काटने के काम से बाहर गए थे। इस दौरान अचानक झुग्गियों की ओर से उठी आग की लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


अपने चारों तरफ आग और धुआं देखकर सात वर्षीय बादल को क्या मालूम था कि जिस झुगी में आराम करने के लिए सोया था, कुछ देर में वह भी झुग्गी में जलकर राख हो जाएगी। आग लगने से हादसे का मंजर इतना भयानक था कि किसी को मासूम की चीखें भी नहीं सुनाई दी। फूल जैसे बेटे का आग में जिंदा जलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आग से झुग्गियां जलने के बाद अब मजदूरों को सिर छुपाने के लिए जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed