{"_id":"5beafa0abdec2269317c9d5b","slug":"171542126090-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने के बाद भी अनुज का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महीने के बाद भी अनुज का नहीं लगा सुराग
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। वार्ड नंबर दो के गुरुसर मोहल्ला से संदिग्ध हालत में लापता 14 वर्षीय अनुज का दो महीने बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। बेटे के लिए परिजन जगह-जगह घूम रहे है। लेकिन कहीं भी उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है।
उन्होंने शक जाहिर किया कि बेटे के दोस्त और साथियों ने रंजिश के चलते उसे मार कर उसके शव को कहीं छुपा दिया है। परिजनों ने एसपी ऊना को शिकायत पत्र सौंप कर पुलिस कर्मियों पर मामले में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पिता हीरा लाल निवासी गुरुसर मोहल्ला ऊना ने बताया कि 1 सितंबर को उसका बेटा अनुज किराये के मकान में खेल रहा था। दोपहर करीब पौने दो बजे उसका दोस्त उसे अपने साथ ले गया। जब देर शाम तक अनुज घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने बेटे की तलाश शुरू की। इसके बावजूद उनका पता नहीं चल पाया। जब उन्होंने उसके दोस्त से पूछताछ की तो उन्हें लगा कि वह कुछ छुपा रहा है। काफी ढूंढने के बाद भी बेटे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 6 सितंबर को पुलिस चौकी ऊना में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित हीरा लाल ने बताया कि आखिरी बार उन्होंने बेटे को उसके दोस्त के साथ देखा था। कई बार पुलिस के पास चक्कर लगाए लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस पर दबाव में आकर मामले दबाने का भी आरोप लगाया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।