फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बाथड़ी पीएचसी में चोरी की वारदात

बाथड़ी पीएचसी में चोरी की वारदात

Mon, 02 Apr 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
बाथड़ी पीएचसी में चोरी की वारदात

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दुलैहड़(ऊना)।
पुलिस थाना हरोली के तहत बाथड़ी स्थित प्राइमरी चिकित्सा केंद्र में अज्ञात शातिरों ने ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिरों ने अस्पताल में पड़े इनवर्टर, एलसीडी, इंडक्शन चूल्हा और अस्पताल में पड़े सिरिंजों पर हाथ साफ किया। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्राइमरी चिकित्सा केंद्र के डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह अस्पताल की फार्मासिस्ट अस्पताल पहुंची तो देखा अस्पताल का ताला टूटा हुआ है। उसने तुरंत इसकी सूचना मुझे दी।
विज्ञापन


डॉ. राजेश ने बताया कि मौके पर पहुंचा तो देखा कि अस्पताल के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के अंदर से एक इनवर्टर बैट्री, एलसीडी, इंडक्शन चूल्हा और सिरिंज गायब पाई गई। इसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed