{"_id":"5a10437f4f1c1bca678bc4af","slug":"171511015295-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने रौंदा वकील, कटी टांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने रौंदा वकील, कटी टांग
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत पुराना बस अड्डे के समीप एक ट्रक ने राहगीर को रौंद दिया। हादसा इतना भयंकर था कि बुजुर्ग वकील की एक टांग कट गई है। उन्हें फौरन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पेशे से अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार बाली (71) निवासी बसदेहड़ा शनिवार सुबह ऊना स्थित मिनी सचिवालय से बाहर निकलकर अपने ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर की ओर से एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
इसमें उनकी एक टांग अलग हो गई। हादसे में घायल बुजुर्ग को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां से गंभीर अवस्था में उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इससे मुख्य चौक पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया। उधर, एसपी ऊना संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
000