{"_id":"5caccf13bdec22143e2c7204","slug":"161554829075-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। बणे दी हट्टी में कार की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक बुरी तरह घायल हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार देर दोपहर सात वर्षीय गौतम तांती पुत्र शंकर तांती सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बणे दी हट्टी के पास तो अचानक वह गाड़ी की चपेट में आ गया। कार सवार उसे तुरंत गगरेट के स्थानीय अस्पताल लाया। यहां पर घायल बच्चे का उपचार किया गया। गगरेट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल बच्चे और कार चालक के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गगरेट ट्रैफिक इंचार्ज संजीव ठाकुर ने बताया कि बच्चे का इलाज गगरेट सिविल अस्पताल में चल रहा है और मामले की जांच की जा रही।