{"_id":"5c48afa1bdec220f122088ad","slug":"161548267425-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ निगलने से 21 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ निगलने से 21 वर्षीय युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के मकरैड़ में 21 वर्षीय युवक की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मकरैड़ निवासी राज के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे राज कुमार ने घर में ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे फौरन अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि राज कुमार के पिता की मौत मई 2018 में हुई थी। उसके बाद सदमे के कारण राज कुमार तनाव में रहने लगा। राज कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले संदर्भ में परिजनों से पूछताछ कर रही है।