{"_id":"5c13e2dabdec2253f0495666","slug":"161544807130-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाहलीवाल में पकड़ी अवैध शराब की खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाहलीवाल में पकड़ी अवैध शराब की खेप
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के निकटवर्ती गांव मानुवाल में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने पंजाब नंबर के एक टैंपो से अवैध देसी शराब की करीब 173 पेटियां बरामद की हैं। पकड़ी गई अवैध पंजाब मार्का की है। पुलिस ने टैंपो और शराब को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली कि टाहलीवाल के मानुवाल के पास पिछले कुछ दिनों से एक टैंपो खड़ा है। इसमें शराब की पेटियां हैं। हरोली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंपो की तलाशी ली, तो करीब 173 पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस जांच में जुट गई है कि शराब की खेप को टैंपो में किसने छिपाकर रखा था और यह शराब कहां से तस्करी करके लाई गई है और किसे सप्लाई की जानी थी।
उधर, डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। टैंपो और अवैध शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पंजाब मार्का शराब कहां से लाई गई है और कहां सप्लाई की जानी थी, पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।