{"_id":"5b2a41474f1c1bfa6e8b8e4a","slug":"161529495879-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नंगल। नंगल से अंबाला जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की अभी पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन हो रही है।
रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई कमलेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह एमपी कोठी के निकट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में एक बुजुर्ग महिला आई गई जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग की उम्र लगभग 70-75 के करीब है जिसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद सुरक्षित शवगृह में 72 घंटों तक पहचान के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन