{"_id":"5a8d7ce34f1c1b462c8b93ed","slug":"161519221987-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता रोक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत एक गांव की स्कूली छात्रा ने अपने ही गांव के दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी जमा दो में पढ़ती है।
आए दिन साथ लगते दो युवक बेटी का रास्ता रोक कर अश्लील बातें करते हैं। कभी-कभी आधी रात को घर के बाहर घूमते रहते हैं। पिता ने बताया कि कई बार तो युवक घर पर पत्थर भी फेंक चुके हैं। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि सोमवार रात दोनों युवक घर के बाहर काली स्याही में लिखे एक पोस्टर को चिपका कर भाग गए। सुबह देखा तो पोस्टर पर अनाप-शनाप लिखा था। इसकी सूचना प्रधान को दी गई। इसके बाद किशोरी के माता-पिता ने प्रधान को साथ ऊना थाना पहुुंचे, जहां पर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवकों के घर दबिश दी, लेकिन युवक फरार हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन