{"_id":"5a12d1da4f1c1b9f678bc728","slug":"161511182810-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरावने सपनों से सहमी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डरावने सपनों से सहमी महिला
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
भले ही दुनिया विज्ञान और तकनीक में तरक्की कर आज कहीं आगे निकल गई हो लेकिन लोगों को अभी भी जादू-टोने पर न केवल विश्वास है बल्कि एक खौफ भी है। ऐसा ही एक मामला शहर में पेश आया जिसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ऊना निवासी एक महिला ने बताया कि शहर के ही एक पंडित ने उस पर काला जादू कर रखा है।
महिला का आरोप है कि पंडित जादू कर उसकी जमीन को हथियाना चाहता है। महिला ने बताया कि कुछ रोज पहले शहर के एक मंदिर में गई थी जहां मौजूद पंडित ने उसे अपनी बातों में उलझाते हुए प्रसाद के जरिये काला जादू कर दिया। काले जादू के बाद उसे काफी दिन से डरवाने सपने आ रहे हैं। सपने में कभी छत से गिर रही हूं तो कभी उसे बेकार वस्तुएं खिलाई जा रही है। डरवाने सपनों से परेशान महिला ने पुलिस थाना ऊना पहुंचकर पंडित के खिलाफ शिकायत करवाई है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस को महिला ने शिकायत दी है। महिला के बयान की सच्चाई की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन