{"_id":"5a06e4774f1c1b86698babf3","slug":"161510401143-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर तेजधार हथियारों व लाठियों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर तेजधार हथियारों व लाठियों से हमला
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
स्थानीय पीजी कॉलेज के नजदीक चुनावी रंजिश चलते आधा दर्जन युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर डाला। हमलावरों ने युवक पर तेजधार हथियार और लाठियों से वार किए। इससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामले की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित का आरोप है कि परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जानकारी के अनुसार हरोली विस क्षेत्र के खड्ड निवासी जगनेश दत्ता पुत्र रमेश चंद ने शिकायत दर्ज करवाई कि चुनावी प्रचार के दौरान कुछ युवकों की ओर से उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। शुक्रवार को जब वह अपने काम पर ऊना आया, यहां पर कॉलेज के नजदीक एक गाड़ी में सवार होकर आए आधा दर्जन युवकों ने डंडों, लाठियों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस हमले में जगनेश बुरी तरह से घायल हो गया। युवक की पीठ सहित शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई है। लोगों ने पीड़ित जगनेश को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पीड़ित युवक के परिवार के सदस्यों में अनीता शर्मा, सीमा दत्ता, मोनिका, पूजा और सुमन ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि कई दिनों से उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन