{"_id":"59e1f13a4f1c1bcc538b75a9","slug":"161507979578-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों ने निगला जहर, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों ने निगला जहर, दो की मौत
Updated Sat, 14 Oct 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। तीन अलग-अलग मामलों में जहर खाने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 70 वर्षीय वृद्ध का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। मृतक युवती की पहचान विमला देवी पुत्री प्रकाश चंद निवासी ईसपुर और बलवीर चंद पुत्र जगत राम निवासी दिलवां के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पहला मामला पुलिस चौकी पंडोगा के गांव ईसपुर का है, जहां 20 वर्षीय विमला देवी ने शुक्रवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवती को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर आए। जहां पर युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरा मामला उपमंडल अंब के दिलवां गांव का है, जहां पर शुक्रवार देर रात 36 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन व्यक्ति को ऊना अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा शनिवार सुबह 70 वर्षीय सत्यादीन निवासी सरोई ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर आए, जहां पर वृद्ध की हालत में सुधार है। पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शव परिजनों का सौंप दिए हैं। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।