फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत

दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत

Thu, 08 Jun 2017 10:32 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला ऊना के तहत रायपुर सहोड़ा और धमांदरी में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव (28) निवासी रायपुर सहोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि नवविवाहिता का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है। जहर खाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के मुताबिक गौरव ने बुधवार रात अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवक को उपचार के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाए। जहां से गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला धमांदरी में पेश आया। धमांदरी निवासी नवविवाहिता ने वीरवार दोपहर अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसके स्वास्थ्य में सुधार है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों को लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed