{"_id":"5d24cc678ebc3e6cd405f426","slug":"156269268415-una-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर मिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
शटरिंग करते छत से गिरकर मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव छतरपुर ढाड़ा में मकान की शटरिंग करते समय एक मिस्त्री की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान विशंबर दास 65 निवासी गांव सासन जिला ऊना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विशंबर छतरपुर ढाड़ा में एक मकान का निर्माण कर रहा था। इस दौरान मकान के लैंटर की शटरिंग का काम करते समय मिस्त्री का अचानक पैर फिसल गया और छत से नीचे जा गिरा। सिर में गंभीर चोटें लगने से विशंबर दास गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, संतोषगढ़ चौकी प्रभारी कल्याण सिंह का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।