{"_id":"5d2226a78ebc3e6cbd38d83c","slug":"156251918114-una-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल सिंगी में टेंपो और बोलेरो में टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लाल सिंगी में टेंपो और बोलेरो में टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। निकटवर्ती लाल सिंगी गांव के पास शनिवार देर रात टेंपो और बोलेरो में टक्कर हो गई। इस दौरान टेंपो चालक और कार चालक में तू-तू मैं-मैं हो गई। इसके बाद टेंपो में सवार करीब आधा दर्जन लोगों ने कार सवार व्यक्ति को पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।
मारपीट में टेंपो सवार लोगों ने गाड़ी चालक पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। घायल चालक को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर टेंपो में सवार दो महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गंगनेश्वर पुत्र राममूर्ति निवासी गांव बसाल जिला ऊना ने सदर पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह रात को गाड़ी में जा रहा था। लाल सिंगी के पास उसकी गाड़ी एक टेंपो से टकरा गई।
इस दौरान टेंपो में सवार अमरीक सिंह, पवन कुमार, कुलदीप, रूप लाल, सरोज और तमन्ना ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसे चोटें आई हैं। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित गंगनेश्वर की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।