फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   घर में घुसे चोर, शगुन के पैसे ले उड़े

घर में घुसे चोर, शगुन के पैसे ले उड़े

Tue, 02 Jul 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसे चोर, शगुन के पैसे ले उड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के साथ लगते जट्टपुर के एक घर में सोमवार रात को चोर घुस गए। घर का मालिक छोटे लाल लंबे समय से दिल्ली में रहता है। इस घर की देखरेख उसका छोटा भाई अरविंद करता है। मैहतपुर स्थित एक उद्योग में काम करने वाले अरविंद ने बताया कि सोमवार रात को करीब दस बजे वह घर को ताला लगाकर अपने घर चला गया।


मंगलवार सुबह लगभग छह बजे बुजुर्ग माता छोटे लाल के घर नहाने के लिए गई। उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था। उन्होंने इसकी जानकारी अरविंद को दी। अरविंद ने देखा कि घर के मुख्य द्वार और अन्य कमरों के ताले टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था। अरविंद ने इसकी पुलिस को दी। गहनता से देखने और छोटे लाल से संपर्क करने के बाद पता चला कि घर में ज्यादा नकदी और गहने नहीं थे। लेकिन बेटे की शादी में जो कपड़ों के साथ लगे शगुन के पैसे थे उन्हें चोर उड़ा ले गए।
विज्ञापन


संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर और जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed