{"_id":"5d125b1b8ebc3e3cb94f7a6a","slug":"15614840417-una-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर से दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार-बाइक की टक्कर से दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के टकारला मोड़ में सोमवार देर रात करीब 12 बजे भयानक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार युवक धंदडी में शादी समारोह से घर लौट रहे थे। टकारला लिंक रोड से ऊना-धर्मशाला हाईवे पर वे कार की चपेट में आ गए।
हादसा इतना भयानक था कि कार की टक्कर के बाद बाइक कार में फंसकर काफी आगे तक चली गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक ने पीजीआई जाते समय दम तोड़ दिया। एक की टांग फ्रेक्चर हो गई है। दोनों मृतक युवक धंदडी गांव के थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के बाद एक ही बाइक पर चार युवक सवार हुए। वे आसपास के घरों में रहते है।
इसमें से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में 26 वर्षीय रविदत्त पुत्र बलजीत कुमार, 16 वर्षीय राहुल पुत्र गुरपाल सिंह शामिल हैं। रविदत्त इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन की शादी हो गई है। वह सोनालिका में काम करता था। राहुल जमा दो का छात्र था। बाइक के पीछे बैठे दोनों घायल पिता पुत्र की पहचान 50 वर्षीय परमजीत तथा 16 वर्षीय सौरभ पुत्र परमजीत के रूप में हुई है। इसमें से परमजीत की टांग फ्रेक्चर हुई है। थाना अंब के एसएचओ गौरव भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना कर लिया है। हादसे में शामिल क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।