फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु के हाथ से काटा सोने का कड़ा

चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु के हाथ से काटा सोने का कड़ा

Sat, 22 Jun 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु के हाथ से काटा सोने का कड़ा
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार सुबह लुधियाना के एक श्रद्धालु का हाथ में पहना साढ़े तीन तोले सोने का कड़ा उड़ाकर दो महिलाएं रफूचक्कर हो गईं। बताया जा रहा है कि कड़ा चोरी होने की घटना गर्भ ग्रह के पास घटी है। मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज में दोनों महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लुधियाना से 65 वर्षीय श्रद्धालु अशोक शर्मा अपने बेटे, पत्नी व बहू के साथ माथा टेकने आए हुए थे। जब उनका परिवार गर्भ गृह के पास माथा टेक रहा था तो अशोक शर्मा का किसी ने हाथ में पहना हुआ सोने का कड़ा काट डाला। अशोक शर्मा को हाथ में कड़ा न होने का पता तब चला जब वह मंदिर से बाहर आकर अपने जूते पहनने लगा। हाथ में डाला हुआ सोने का कड़ा गायब था। उन्होंने अपने बेटे को बताया तो परिवार मंदिर कार्यालय में गया और सोने का कड़ा चोरी होने के बारे में बताया। इसकी सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दी गई। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर मंदिर पहुंचे और श्रद्धालुओं को साथ लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उक्त श्रद्धालु के पास दो महिलाओं की संदिग्ध हरकतें कैद हुईं। चोरी हुए साढ़े तीन तोले सोने के कड़े की कीमत एक लाख तीस हजार रुपये के करीब बताई जा रही है। पीड़ित श्रद्धालु अशोक शर्मा ने बताया कि हर महीने चिंतपूर्णी मंदिर आते हैं। उन्होंने बताया कि कड़ा काटने के दौरान उनकी बाजू में भी कट का निशान लगा है।
विज्ञापन

उधर, मंदिर अधिकारी जीवन कुमार का कहना है कि मामले सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखी गई है। इसमें दो महिलाएं श्रद्धालु के साथ घटना के दौरान दिख रही हैं। दोनों महिलाओं की सरायों में तलाश की जा रही है। श्रद्धालु की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed