{"_id":"5d0e34f38ebc3e689579de15","slug":"15612121314-una-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक स्कूल के मैदान में गिरा, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूल के प्रांगण में जाकर पलट गया। हादसा शनिवार सुबह छह बजे के करीब हुआ। अगर हादसा दिन के समय होता तो स्कूल के बच्चे भी चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक पंजाब से गगरेट स्थित सरिया फैक्ट्री के लिए कोयला लेकर आ रहा था। इस दौरान बस अड्डे के समीप तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रक स्कूल परिसर में जाकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक शमशाद निवासी मलेर कोटला पंजाब को चोटें आई हैं। हादसे में घायल हुए ट्रक चालक को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुबह के समय हुए इस हादसे में ट्रक ने बिजली के खंभों को भी उखाड़ दिया। बिजली तार व खंभे टूटने से गगरेट अप्पर में कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्कूल के मैदान में ट्रक गिरा वहां पर प्रतिदिन प्रार्थना सभा होती है। गनीमत यह रही कि हादसा सुबह के समय हुआ, नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पिछले माह भी एक अनियंत्रित टैंकर दुकान में जा घुसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।