फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   युवक के खाते से उड़ाई 29 हजार की राशि

युवक के खाते से उड़ाई 29 हजार की राशि

Fri, 14 Jun 2019 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
युवक के खाते से उड़ाई 29 हजार की राशि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा गांव के युवक ने उसके बैंक खाते से पूरी जमा राशि उड़ाने को लेकर पुलिस के पास शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में गोंदपुर बनेहड़ा गांव के शुभम शर्मा पुत्र पवन कुमार ने बताया कि उसके खाते में 29 हजार 781 रुपए जमा थे।

25 मई को उसने अंब के एक एटीएम से दो हजार रुपए निकाले। इस दौरान एटीएम कक्ष में अन्य व्यक्ति कोई नहीं था। इस दौरान उसी दिन उसके खाते से 18 हजार और नौ हजार रुपए निकाल लिए गए। उसने कहा कि एटीएम कार्ड उसके पास है। इन दोनों ट्रांजेक्शन का कोई भी मैसेज नहीं आया और न ही फोन पर किसी प्रकार की कोई कालॅ आई। जब उसने बैंक में पास बुक की एंट्री करवाई तो पता चला की यह ट्रांजेक्शन किसी राहुल नाम के खाते में हुई है।
विज्ञापन


शुभम शर्मा का कहना है की जब एक दिन में ट्रांजेक्शन की लिमिट 20 हजार है तो फिर उसके खाते से कैसे सारी राशि उड़ा ली गई। उन्होंने शिकायत पत्र में इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed