फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सेना अधिकारी बताकर खाते से लगाई हजारों की चपत

सेना अधिकारी बताकर खाते से लगाई हजारों की चपत

Thu, 06 Jun 2019 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
सेना अधिकारी बताकर खाते से लगाई हजारों की चपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। शातिर ने फोन पर खुद को सेना का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से गूगल पे के जरिए हजारों रुपये की राशि उड़ा ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना ऊना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अरुण कुमार निवासी चलोला ने सदर पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह चलोला में सीमेंट का कारोबार करता है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे दुकान पर एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने खुद को सेना का अधिकारी बताया और कहा कि वह पुलवामा सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात है। इस दौरान फोन कॉल कर रहे आरोपी ने सीमेंट कारोबारी से सीमेंट लेने के लिए एडवांस पेमेंट करने के लिए गूगल पे का लिंक भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसने दोस्त का फोन से उसे गूगल पे का लिंक भेज दिया। इस दौरान शातिर ने गूगल पे का लिंक भेजते ही दोस्त के खाते से 25 हजार की राशि उड़ा ली। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित अरुण कुमार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed