फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गाड़ी के कुचलने से राहगीर की मौत

गाड़ी के कुचलने से राहगीर की मौत

Fri, 31 May 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी के कुचलने से राहगीर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के दिलवां में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राम निवासी जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक ढाबे में काम करता था। वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे राम खाना खाने के बाद ढाबे के सामने अपने क्वार्टर की तरफ जा रहा था। सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने हादसे में बुरी तरह से घायल राम को फौरन अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना करवा परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई है, पुलिस ने मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed