फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गर्मी से जंगलों के दहकने की आशंका बढ़ी

गर्मी से जंगलों के दहकने की आशंका बढ़ी

Fri, 31 May 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से जंगलों के दहकने की आशंका बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। मई के अंतिम सप्ताह में सूर्य देव ने तेवर और कड़े करते हुए जिस प्रकार गर्मी का प्रकोप बढ़ाया है, उससे न केवल इंसान बल्कि जीव जंतुओं से लेकर वन संपदा पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है।

लू चलने के कारण बाजारों में सन्नाटा से कर्फ्यू जैसी स्थिति है। आग उगलती गर्मी में सबसे ज्यादा चिंता पर्यावरण प्रेमियों को उस समय होना शुरू हो जाती है, जब इस गर्मी के मौसम में जंगल भी दहकने शुरू हो जाते हैं। प्रत्येक वर्ष प्रदेश भर में लाखों करोड़ों की वन संपदा जंगलों में लगी आग की भेंट चढ़ जाती है। जंगल में लगने वाली इस आग में वन संपदा के साथ-साथ कई जीव भी जल कर मर जाते हैं। गर्मी के मौसम में जंगलों में जरा सी लापरवाही से ही जंगल दहकने शुरू हो जाते हैं। गगरेट-होशियारपुर सड़क से सटे चीड़ और अन्य प्रजातियों के पेड़ हर वर्ष आग की चपेट में आ जाते हैं। इससे न केवल गर्मी का प्रकोप और बढ़ता है बल्कि नुकसान भी बड़े पैमाने पर होता है। गगरेट क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र न होने से आग लगने की स्थिति में अंब और ऊना से अग्निशमन वाहन मंगवाने पड़ते हैं। देरी के कारण काफी वन संपदा नष्ट हो जाती है।
विज्ञापन


पर्यावरण प्रेमियों ने जताई चिंता
पर्यावरण प्रेमी संजय शर्मा ने कहा कि वन विभाग को जंगलों को आग से बचाने के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए। इससे फायर सीजन में आग की संभावनाएं कम हो सके। अतुल कालिया के अनुसार वन माफिया और अग्निकांड से प्रति वर्ष जंगलों को बहुत नुकसान होता है। इसकी भरपाई को दशकों लग जाते हैं। आम नागरिकों और विभाग को मिल कर जंगलों को आग से बचाने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है। विकास विक्की के अनुसार वन विभाग हर वर्ष जंगलों को आग से बचाने की नीति बनाता है परंतु सीजन आने पर सब नीतियां धरी रह जाती है। रमेश लौ के अनुसार जंगलों को आग से बचाने के लिए मात्र वन विभाग ही नहीं बल्कि सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि कोई जंगलों में आग लगता पकड़ा जाए, तो पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed