फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बोलेरो-ट्रक में टक्कर, एक की मौत

बोलेरो-ट्रक में टक्कर, एक की मौत

Fri, 31 May 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो-ट्रक में टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। कुठेड़ा खैरला में शुक्रवार दोपहर बाद बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादरे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान ध्रुव पठानिया पुत्र राज सिंह निवासी मटौर कांगड़ा के रूप में हुई है। उसके साथ बोलेरो में सवार बाबू पुत्र रमेश चंद निवासी नगरोटा बगवां और क्षितिज पुत्र वीके धीमान निवासी कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार अंब से कांगड़ा के लिए जा रहे थे। लगभग दो किलोमीटर दूर अंब-हमीरपुर मार्ग पर कुठेड़ा खैरला में वे हादसे के शिकार हो गए। घायलों को लोगों की मदद से अंब अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक की टक्कर से बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed