{"_id":"5cf16b0cbdec220726688290","slug":"15593254981918-una-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालसिंगी में भड़की आग,18 झुग्गियां जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लालसिंगी में भड़की आग,18 झुग्गियां जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला मुख्यालय के पास लालसिंगी गांव में अग्निकांड से प्रवासी मजदूरों की 18 झुग्गियां जलकर स्वाह हो गईं। इससे झुग्गियों में रखा कीमती सामान भी जलकर राख हो गया।
पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर लालसिंगी में अचानक झुग्गियों में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने 18 झुग्गियों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। झुग्गियों में आग लगने से इसमें रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था। फायर ब्रिगेड ऊना के प्रभारी नितिन कुमार ने कहा कि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि लालसिंगी में 18 झुग्गियां जलने से करीब 90 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।