फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रक चालक व दुकानदारों में विवाद

ट्रक चालक व दुकानदारों में विवाद

Sat, 25 May 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक व दुकानदारों में विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टाहलीवाल/ऊना। बीतों दिनों टाहलीवाल के मुख्य बजार में टिपर चालक के साथ हुए विवाद को लेकर शनिवार को ट्रक चालक, उसके साथियों का दुकानदार के बीच विवाद हो गया। इस दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

सड़क पर एकत्रित हुए दुकानदारों और ट्रक चालक और उसके साथियों में करीब एक घंटे तक तू-तू मैं-मैं होती रही। बताया जा रहा है कि ओवरस्पीड मामले में चालक से मारपीट को लेकर हुए विवाद को बुद्धिजीवी वर्ग के हस्तक्षेप के चलते दोनों पक्षों में सहमति के चलते सुलझाया गया। हालांकि इस दौरान बाजार में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसको देखते हुए पुलिस की एक टुकड़ी जिला मुख्यालय से भेजी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टाहलीवाल बाजार में अनियंत्रित टिपरों और भारी वाहनों से होने वाले हादसों में कई लोगों की जाने जा चुकी हैं। बीते दिनों ओवरस्पीड टिपर बाजार में तेजी से गुजरता हुआ संतोषगढ़ की ओर निकल गया। इस पर कुछ लोगों ने टिपर का पीछा करते हुए संतोषगढ़ पुल के पास उसे रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक को नीचे उतारा गया। इसी दौरान कई लोगों ने चालक से मारपीट की। इसके चलते शनिवार को चालक पक्ष के एक गुट ने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ टाहलीवाल बाजार में धरना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम गौरव चौधरी और हरोली पुलिस थाना प्रभारी रमन चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप से चालक से मारपीट करने वालों ने गलती मान ली। इसके बाद विवाद शांत हो गया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed