फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   फरार कैदी का नहीं लगा सुराग

फरार कैदी का नहीं लगा सुराग

Tue, 21 May 2019 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
फरार कैदी का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। मैहतपुर में पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर फरार सजायाफ्ता कैदी राजीव कौशल का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कैदी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा है।

राजीव को भगाने में उसके दो अन्य शातिर साथियों ने भी उसकी मदद की है। वह कौन हैं, इसको लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि पुलिस टीमों ने कैदी की धरपकड़ के लिए पंजाब सहित अन्य क्षेत्रों में दबिश दी है। कई लोगों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार दोपहर को ऊना स्थित कोर्ट में पेशी के बाद कैदी राजीव को दो पुलिस कर्मचारी एचआरटीसी बस में नाहन जेल में वापस लेकर जा रहे थे कि मैहतपुर में राजीव कौशल पुलिस को गच्चा देकर अपने दो साथियों के साथ बाइक पर फरार हो गया। फरार होने का पूरा घटनाक्रम प्लान लग रहा है। इसका खुलासा मैहतपुर बाजार में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैहतपुर में कैदी राजीव कौशल को भगाने के लिए उसके साथी पहले से ही तैयार थे। एचआरटीसी बस मैहतपुर में जैसे ही सवारियां चढ़ाने के लिए रुकी, कैदी के शातिर साथियों ने भी बाइक को ठीक बस पीछे खड़ा किया। राजीव कौशल बस में से फौरन छलांग लगाते हुए बाइक पर साथियों के साथ मैहतपुर बाजार से रेलवे रोड की ओर फरार हो गए। हालांकि पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने का खूब प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने कैदी की धरपकड़ को सर्च अभियान जारी है। जल्द ही शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed