{"_id":"5b4b6c404f1c1b41748b4e36","slug":"151531669568-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी महिला को सांप ने डसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रवासी महिला को सांप ने डसा
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
me
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोल (ऊना)। भैरा गांव में प्रवासी महिला को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उसे दिलवां के चौधरी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी सेहत में पहले से सुधार आया है। भैरा गांव की रूमला देवी (26) सुबह चार बजे घर में सोयी थी। इसी दौरा उसे चुभन महसूस हुई। उसने देखा तो उसके होश उड़ गए। एक सांप ने उसे डस लिया। उसने तुरंत परिजनों को बताया।
परिजनों ने उसे आपात स्थिति में दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल में उपचार करवाया। पीड़िता को अस्पताल में वैंटीलेटर पर रखा गया है। हालांकि उसकी सेहत पहले से सुधार हुआ है। अस्पताल के एमडी डॉ. रविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार करवाएं। झाड़-फूक के चक्करों में पड़कर समय बर्बाद न करें। गौर हो कि जिला में सर्पदंश के मामलों में वृद्धि हो रही है। बरसात शुरू होते ही सर्पदंश के मामले बढ़ने लगे हैं। हाल ही में सर्पदंश से कई मौतें भी हुई हैं। अब तक करीब एक दर्जन सर्पदंश के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन