फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी में महिला श्रद्धालू की मौत

चिंतपूर्णी में महिला श्रद्धालू की मौत

Sat, 30 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में महिला श्रद्धालू की मौत
भरवाईं(ऊना)। चिंतपूर्णी नए बस स्टैंड पर श्रद्धालु महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अलीगढ़ निवासी गोल्डी(25 ) के रूप में हुई है। गोल्डी परिवार के साथ चिंतपूर्णी मन्दिर माथा टेकने आई थी। सुबह उसकी अचानक ही मौत हो गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोल्डी परिवार के साथ अलीगढ़ से तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए निकली थी। शुक्रवार देर रात जब ये लोग ज्वालाजी से दर्शन करने के बाद चिंतपूर्णी लौटे तो रात को बस स्टैंड के पास बाहर ही सो गए। जब शनिवार सुबह परिवार के लोगों ने गोल्डी को उठाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया। वे मृतका को अपने साथ घर ले गए। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि श्रद्धालु महिला की बस स्टैंड में मौत हो गई है। मौके पर जाकर जांच की तो महिला की मौत सामान्य लग रही थी। मामले को देहरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed