{"_id":"596f98cc4f1c1bfd798b4655","slug":"151500485836-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोषगढ़ में शातिरों ने महिला से छीना पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतोषगढ़ में शातिरों ने महिला से छीना पर्स
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े शातिर एक महिला का पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए। नगर में बढ़ रही चोरी व लूटपाट की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चोरी व लूटपाट की वारदातों पर लगाम लगाने में पुलिस बेबस दिखाई दे रही है। गौर हो कि कुछ दिन पहले भी शातिर संतोषगढ़ नगर में एक महिला का पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अभी तक लूटपाट के आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार महिला सुधा देवी अपने किसी काम से नए बस अड्डे से पुराने बस अड्डे की ओर जा रही थी। बाजार में एक बाइक सवार युवक महिला का पर्स छीनकर मौके से फरार हो गया। पर्स छीनने पर पीड़ित महिला ने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।