{"_id":"5c6d88b2bdec227396045c74","slug":"141550682290-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया गगरेट थाने का निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने किया गगरेट थाने का निरीक्षण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। एसपी दिवाकर शर्मा ने गगरेट थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने थाने में पिछले छह माह का रिकॉर्ड खंगाला। जो मामले पिछले छह माह से किसी कारण लटके हुए हैं, उन्हें शीघ्र निपटाने करने के निर्देश जारी किए।
इसके अलावा एसपी दिवाकर शर्मा ने नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई करने के लिए विशेष रूप से निर्देश जारी किए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि नशे के मामले में किसी भी तरह की कोई कोताही न बरती जाए। इसके अलावा देर रात डीजे के लिए सख्ती से समय सीमा 10 बजे तय की गई है। उसकी कड़ाई से अनुपालना के निर्देश भी जारी किए गए हैं। गगरेट थाने के निरीक्षण में पुलिस की कार्यप्रणाली के अलावा एसपी ने पुलिस कर्मियों के रहने से संबंधित समस्याओं को भी जाना। एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।
दिवाकर शर्मा ने कहा कि छह माह में एक बार पुलिस थाने का निरीक्षण किया जाता है। ताकि कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे। एसपी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को पिछले छह माह से लंबित मामलों में तेजी लाने को कहा है। इसके अलावा नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।