{"_id":"5c338a58bdec2256c210df1e","slug":"141546881624-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो-बाइक में टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो-बाइक में टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
Bike Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। क्षेत्र के घालुवाल में टेंपो-बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजकुमार निवासी बालीवाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रविवार रात राज कुमार बाइक पर ऊना से घर की ओर जा रहा था। घालूवाल के समीप सामने से आ रहे टेंपो के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसे फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान राज कुमार निवासी बालीवाल के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन