फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कुनेरन में घर का ताला तोड़ उड़ाई नकदी व गहने

कुनेरन में घर का ताला तोड़ उड़ाई नकदी व गहने

Sat, 15 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
कुनेरन में घर का ताला तोड़ उड़ाई नकदी व गहने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। कुनेरन गांव में शातिर एक घर से लाखों रुपये की आभूषण और नकदी चोरी करके ले गए। क्षेत्र के में बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत है। शातिर आए दिन बिना डर के क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार कुनेरन गांव में शातिरों ने एक घर में शुक्रवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। मुबारिकपुर-दौलतपुर मुख्य सड़क के किनारे किराए के मकान में रह रहे सुनील कुमार पुत्र हरनाम सिंह वासी अकरोट ने बताया कि वह पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए ज्वालाजी गए थे। पड़ोसियों ने शनिवार सुबह उन्हें उनके घर के मुख्यद्वार का ताला टूटे होने की सूचना दी। जब वे घर पहुंचे तो घर के मुख्य गेट सहित कमरे के दरवाजे का भी ताला टूटा था। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा था। अलमारी, ट्रंक और अटैची के सभी लॉक तोड़े गए थे। सुनील कुमार के मुताबिक अलमारी से सोने की चेन, बालियां, सोने की अंगूठी, पायल सहित घर में रखी करीब 40 हजार की नकदी चोरी की गई।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह की अगुवाई में पहुंची अंब पुलिस टीम ने गवाहों के बयान कलमबद करके साक्ष्यों को जुटाया। चोरी की घटना को लेकर पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed