फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ठठ्ठल में दो गुटों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

ठठ्ठल में दो गुटों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

Mon, 03 Dec 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
ठठ्ठल में दो गुटों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती ठठ्ठल गांव में लकड़ियां रखने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इससे करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। वारदात में घायल लोगों को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


सूत्रों के अनुसार बलवीर सिंह पुत्र उत्तमचंद निवासी ठठ्ठल गांव ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह घर के समीप ही खाली जमीन पर सात-आठ साल से लकड़ियां रखता आया है। रविवार को वह जब वहां गया तो पाया कि गांव की एक महिला ने वहां से उसकी रखी लकड़ियां हटाकर अपनी लकड़ियां रख दीं। उसने इसके लिए उसे मना किया। जब वह घर को लौट रहा था तो महिला ने ईंट-रोड़े से हमला कर उसे और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। दूसरी ओर महिला ने आरोप लगाया है कि वह जब लकड़ियां रखने गई तो गांव के ही व्यक्ति ने उस पर हमला किया। उसके जेठ-जेठानी ने बीच-बचाव कर छुड़वाया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed