{"_id":"5be1c699bdec2253c9587250","slug":"141541523097-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत के आरोप में पकड़े कर्मी को मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत के आरोप में पकड़े कर्मी को मिली जमानत
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की ओर से पकड़े गए क्षेत्रीय अस्पताल के कर्मचारी की जमानत याचिका मंगलवार को मंजूर हो गई। इससे पहले आरोपी ने अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। वहां चेकअप के बाद चिकित्सकों ने उसे सामान्य घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसकी जमानत मंजूर कर ली गई है। गौरतलब है कि आरोपी को विजिलेंस की टीम ने क्षेत्रीय अस्पताल की ही पार्किंग से उस समय पकड़ा था, जब वह शिकायकर्ता की कार से रिश्वत के 50 हजार रुपये लेकर उतर रहा था। आरोप था कि आरोपी द्वारा क्लीनिक के सर्टिफिकेट रिन्यूवल के एवज 60 हजार रुपये की मांग की गई थी। विजिलेंस के एएसपी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया गया। जहां उसे जमानत मिल गई है।
विज्ञापन