फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   फर्जीवाड़े के आरोपी को सात दिन का रिमांड

फर्जीवाड़े के आरोपी को सात दिन का रिमांड

Thu, 13 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़े के आरोपी को सात दिन का रिमांड
jail shimla

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। मेसेज करो पैसे कमाओ फर्जीवाड़े मामले में पकड़े गए आरोपी रुड़की निवासी बाबू राम को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसको सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाए हैं।

पुलिस ने बाबू राम को बुधवार देर शाम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था। हालांकि करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में अभी तक मुख्य तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे हैं। बताया जा रहा पकड़ा गया आरोपी बाबू राम मुख्य तीन आरोपियों के पास कुक का काम करता था। पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है। आने वाले दिनों में फर्जीवाड़े के कई राज सामने आने की उम्मीद है। फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ पुलिस का सर्च अभियान लगातार जा रही है। संभावित ठिकानों पर टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा निवासी मोहित, अजय एवं विजय ने इंडिया एडवर्टिजमेंट सर्विसेज के नाम से ऊना में कार्यालय खेला। इसके बाद लोगों को मेसेज भेजने के नाम पर पैसे कमाने का प्रलोभन दिया। हजारों लोगों ने करोड़ों कंपनी में लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कंपनी के मालिक करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए। इसके बाद लोगों की शिकायत पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अन्य तीनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed