{"_id":"5a4f6d454f1c1b0f788b6cf2","slug":"141515154757-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की महिला के साथ होटल में गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब की महिला के साथ होटल में गैंगरेप
Updated Fri, 05 Jan 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
पंजाब की महिला के साथ होटल में गैंगरेप
पीड़ित ने तीन लोगों पर लगाया दुराचार का आरोप, केस दर्ज
अंब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)।
उपमंडल अंब के एक होटल के कमरे में पंजाब की महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने पंजाब के तीन व्यक्तियों पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। आरोपियों में एक व्यक्ति डॉक्टर बताया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अंब थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि सितंबर 2017 में उसका दोस्त परमिंदर सिंह उसे गाड़ी में अंब के धार्मिक स्थल में माथा टेकने लेकर आया। पीड़िता ने बताया कि रास्ते में उसके दो दोस्त बलविंद्र और एक डॉक्टर भी उनके साथ गाड़ी में बैठ गए। अंब पहुंचने पर तीनों ने धार्मिक स्थल के पास एक होटल में दो कमरे बुक करवाए। पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपियों ने शराब पी और उसेे धोखे से कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद तीनों व्यक्तियों ने उसके साथ बारी-बारी दुराचार किया। सुबह जब होश आया तो उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। जब उसने पुलिस के पास शिकायत की बात कही तो तीनों ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं जिससे वह डर गई और वापस पंजाब स्थित अपने घर चली गई। पीड़िता ने बताया कि उसे कुछ माह बाद गर्भवती होने का पता चला। जब उसने इस बारे में आरोपी परमिंद्र को बताया तो उसे गर्भपात की दवाई खिला दी। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी उसे अपनाने से मना कर रहा है। डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।