फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नंगल में एचआरटीसी चालक को पीटा

नंगल में एचआरटीसी चालक को पीटा

Wed, 13 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
नंगल में एचआरटीसी चालक को पीटा
नंगल/ऊना। एचआरटीसी बस चालक के साथ नंगल में मारपीट के साथ छीना-झपटी की गई। पीड़ित चालक ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित बस चालक सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 अगस्त को बस में बिलासपुर से नंगल आ रहा था। स्थानीय अड्डा मार्किट के पास स्कॉर्पियो के कारण जाम लगा था। इस पर चालक सुनील ने स्कॉर्पियो के चालक को गाड़ी हटाने को कहा। इस पर गाड़ी चालक आग बबूला हो गया। कार चालक उसे धमकी देकर चला गया। जब वह अगले दिन बिलासपुर से बस लेकर बीबीएमबी के पहुंचा तो पांच लोगों ने बस को रोकने का इशारा किया। जब उसने बस रोकी तो उन सभी ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इससे उसको चोटें आई है। मारपीट के बाद उसकी जेब से 24 हजार 300 रुपये और गले से सोने की चेन भी गायब थी। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस के दूरभाष नंबर 100 पर भी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन आज दिन तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि उन्होंने पुलिस को कार का नंबर भी शिकायत में दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed