फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सड़क पर पड़ा नोटों से भरा बैग लौटाया

सड़क पर पड़ा नोटों से भरा बैग लौटाया

Sat, 13 Apr 2019 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा नोटों से भरा बैग लौटाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र में एक भाई-बहन ने सड़क पर पड़े नोटों से भरे बैग लौटाकर ईमानदारी दिखाई। ऋषभ कुमार पुत्र अश्वनी कुमार निवासी पिरथीपुर अपनी मौसेरी बहन आराधना के साथ बाइक पर जा रहा था। चलेट पेट्रोल पंप के पास उन्हें सड़क पर पड़ा कैरी बैग दिखा।

ऋषभ ने बाइक रोकी। उसकी बहन ने बैग को उठाकर खोला तो हतप्रभ रह गई। उसमें 20,000 रुपये, बैंक खाते की पास बुक, एटीएम और अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। ऋषभ और आराधना ने बैग को सुरक्षित तरीके से पुलिस चौकी में पहुंचाया और आग्रह किया कि बैग को उसके असली मालिक तक पहुंचा दें। समय का अभाव होने के चलते दोनों वहां से चले गए। चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत बैग के मालिक का पता लगाने में तेजी से कार्य करना शुरू किया। उस बैग की मालकिन पायल पुत्री रण सिंह निवासी भद्रकाली को पुलिस चौकी में बुलाकर बैग सौंपा। बैग की मालकिन पायल बैग और खोए हुए 20 हजार रुपये और अन्य कागजात पाकर फूले नहीं समा रही थी। उसने ऋषभ और आराधना का आभार जताया।
विज्ञापन


चौकी के आईओ पुष्पिंदर सिंह ने ऋषभ और आराधना द्वारा 20 हजार रुपये और अन्य कागजातों से भरा बैग पुलिस चौकी में जमा करवाकर ईमानदारी का परिचय दिया। जिसे पुलिस ने उस बैग को उसकी मालकिन के सपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed